बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर मुरैना में गोलीबारी, एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

भोपाल/मुरैना.

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुरैना में अपनी चचेरी बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के टिंडोखर गांव में शुक्रवार रात को 24 वर्षीय भानु परमार और उसके परिवार के आठ सदस्यों ने 25 वर्षीय युवक के घर पर लाठी-डंडों और बंदूकों से हमला कर दिया। हमले में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हमले में पीड़ित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि रेत खनन व्यवसाय के कारण दोनों परिवारों के बीच पहले से प्रतिद्वंद्विता थी। आरोपी भानु हमारे परिवार की लड़की को परेशान करता था। आरोपी बेटी पर अश्लील टिप्पणियां करता था। लड़की के परिजन इसकी शिकायत करने भानू के घर पहुंचे थे। मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि नशे की हालत में भानु ने हमले में मारे गए युवक के पिता की पिटाई की धमकी दी। बाद में भानू परमार, भूरा परमार, अनिल और छोटू ने अपने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने युवक और उसके परिजनों पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। इसमें गोली युवक को जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जाती है। इन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। हमले के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बताया जाता है कि गांव में सन्नाटा पसरा है। आरोपी फरार हो गए हैं। गांव में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है। लड़की ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago