मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान कल

भोपाल

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होने जा रहा है, लोकसभा की 29 में से 6 सीटों पर कल वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि कल सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव होंगे। मतदान से पहले कर्मचारियों को चुनावी सामग्री भी बांट दी गई हैं। वहीं इन सीटों पर मतदान कराने के लिए कर्मचारियों का दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गया है।  

उमरिया में मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पॉलिटेक्निक कालेज उमरिया से 585 मतदान केंद्रों से मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।कलेक्टर उमरिया और जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक सभी दल मतदान केंद्रों में पहुँच जांएगे। वहीं कलेक्टर ने बताया कि ऐसे सभी मतदान केंद्र जहां मतदान का बहिष्कार करने की बात की थी उन सभी मतदान केंद्रों में जिले के अधिकारियों ने समझाइश दे दी है। सभी मतदाता मतदान के लिए तैयार हैं, वही जिले के 50 संवेदनशील मतदान केंद्रों में चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न कराने के किए रवाना किए गए है।

शहडोल में पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुआ मतदान दल
आदिवासी बाहुल्य लोकसभा क्षेत्र शहडोल में भी पहले चरण के मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार की सुबह से मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मियों का दल रवाना हुआ। शहडोल कमिश्नर बीएस जामोद ने पहले मतदान दलों को रवाना कराया उसके बाद कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। लोकसभा क्षेत्र के लगभग सभी मतदान केंद्रों में दल समय पर पहुंच गया है। सभी कल होने वाले मतदान की तैयारी में जुट गए हैं।
शहडोल लोकसभा की 8 विधानसभाओं में 2199 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 410 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 26 बलनरेबल पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा 115 मॉडल मतदान केंद्र,  243 पिंक पोलिंग बूथ और 4 दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोकसभा क्षेत्र में 4000 सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इनके अलावा सीआरपी की 9 कंपनी के पास भी शांतिपूर्ण मतदान कराने का जिम्मा सौंपा गया है। एडीजीपी डीसी सागर ने बताया कि सभी सुरक्षा बल पोलिंग बूथ में तैनात हो गए हैं। रिजर्व बल भी अलर्ट मोड में है।

सीधी में भी चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान दल रवाना
सीधी संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान दलो को आज सुबह से रवाना किया गया।  यहां 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सीधी जिले में मतदाताओं की संख्या 20, 26,000 है, जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 1050317 है, वहीं महिलाओ की संख्या 975667 है। सीधी जिले में 211 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहीं 720 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यस्वस्था कराई गई है।

बता दें कि जिले में 5 हजार के आसपास कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जा रहा है। हर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।  तो वहीं सीधी संसदीय क्षेत्र में 40 शेडो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां रनर की व्यस्वस्था बनाई गई है।सुरक्षा व्यस्वस्था के हिसाब से 3 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा बताया गया कि होमगार्ड के साथ-साथ एसएफ, पुलिस बल एवं कंपनी बलो कि तैनाती की गई है।

नरसिंहपुर में भी मतदान दल रवाना, कलेक्टर ने की वोटिंग करने की अपील
लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के तहत मंडला  लोकसभा क्षेत्र का मतदान 19 अप्रैल 2024 को सम्पन्न होगा, वहीं गोटेगाँव विधानसभा 118 के लिए निर्वाचन कराने कर्मचारियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया।  कलेक्टर और  जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले मतदान सामग्री वितरण केंद्र पहुंची और मतदानकर्मियों से चर्चा की। इसके बाद उत्साह और उमंग के साथ मतदान केंद्र के लिए मतदान दल रवाना हुए। वही कलेक्टर शीतला पटले ने मतदातओं को अपने मत का प्रयोग करने की अपील भी की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

6 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

6 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

7 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

7 hours ago