इंदौर में एक लाख 60 हजार के नकली नोटों के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

इंदौर

इंदौर पुलिस ने नकली नोट छापने वाली गैंग को पकड़ा है। तीस लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। एक लाख 60 हजार के नकली नोट पुलिस ने बरामद किए। गिरोह का सरगना राजेश बारबेड़े तीन वर्ष पुराना मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर स्वयं को मृत घोषित कर चुका है। वह अशोक चौहान के नाम से फर्जी कारोबार कर रहा था।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, सुदामा नगर निवासी गौरव पूनम जैन की शिकायत पर आरोपित गणेश चौहान निवासी सुदामा नगर, विक्रम नरेश निवासी शिव सिटी, प्रेयश स्वामी निवासी पारसी मोहल्ला, राजेश बारबेड़े उर्फ अशोक चौहान निवासी सिलिकान सिटी और प्रवीण सिंह निवासी सिलिकान सिटी को गिरफ्तार किया। आरोपितों से प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, नोट स्कैनर, केमिकल और उच्च गुणवत्ता वाले पेपर बरामद हुए हैं, जिससे 50 लाख रुपये छापे जा सकते हैं। आरोपितों से 500, 200 और 100 के एक लाख 60 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं।

चला रहे थे नकली नोट छापने का कारखाना

गिरोह का सरगना राजेश उर्फ अशोक है। वह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू नेहरू नगर में नोट छापने का कारखना चला रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि एजेंट के माध्यम से करीब 30 लाख रुपये बाजार में चला चुका है। नोट सब्जी मंडी, पेट्रोल पंप, शराब और किराना दुकानों पर चलाता था। पुलिस गिरोह में शामिल एक आरोपित बाबू की तलाश कर रही है। राजेश दो हजार रुपये के भी नकली नोट छाप चुका है।

एक ही दुकान पर तीन नोट चलाए और पकड़ा गया गिरोह

एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपित गणेश चौहान नकली नोट चलाने का काम करता है। उसने किराना दुकान पर तीन नकली नोट चला दिए। दुकान संचालक को बैंक वालों ने पकड़ लिया। उसने नोट की सीरीज लिखी और गणेश पर नजर रखी। गुरुवार को जैसे ही गणेश चौथा नोट लेकर पहुंचा, गौरव जैन ने सीरीज देख पकड़ लिया। रात में मामला थाने पहुंचा और पुलिस मुख्य आरोपित राजेश तक जा पहुंची। राजेश मूलत: बैतूल का रहने वाला है। करीब दो साल से नोट बनाने का धंधा कर रहा था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

7 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago