अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू

उज्जैन
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ज्योतिर्लिंग महाकाल की ओर से लड्डू बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद मंदिर समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में शुक्रवार से लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया। तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह चिंतामन पहुंचे।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में महाकालेश्वर मंदिर की ओर से लड्डू बांटे जाने की घोषणा की है। इसके बाद ही चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में अयोध्या भेजने के लिए लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लड्डू बनाकर एक-एक लड्डू के विशेष पैकेट तैयार किए जाएंगे। पैकेट में लड्डू भेजने से वितरण में आसानी होगी, भक्त प्रसाद को घर भी ले जा सकेंगे। 20 जनवरी तक विशेष वाहन से लड्डू को अयोध्या भेजा जाएगा।
 
सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था राम मंदिर
स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दो हजार साल पहले उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने श्रीराम मंदिर बनवाया था। पांच सौ साल पहले बाबर ने इसे तुड़वाया, अब जब मंदिर दोबारा बन रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। हम महाकाल की नगरी से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजेंगे। 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

37 minutes ago
35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना

35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना

रायपुर  सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड…

39 minutes ago
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय

भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रालय में प्रस्तावित मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं…

39 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्म अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्म अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्म से सम्मानित शास्त्रीय गायक  उमाकांत…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी…

54 minutes ago
हनोदा माइनर नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

हनोदा माइनर नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर  जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के…

1 hour ago