जबलपुर में बाढ़ का अलर्ट, प्रशासन की चेतावनी, कभी भी खुल सकते हैं बरगी डैम के गेट

जबलपुर
 रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के तहत बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए कभी भी इसके जल द्वार खोले जा सकते हैं। परियोजना प्रशासन ने इस संभावना के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है और निचले क्षेत्र के रहवासियों को नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।
भारी वर्षा से बढ़ा जलस्तर

रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के मुख्य अभियंता एस. बी. सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों में बरगी बांध के 14,556 वर्ग किलोमीटर जलग्रहण क्षेत्र में 156 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वजह से बांध का जलस्तर गुरुवार की शाम 4 बजे तक 416.30 मीटर तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में बरगी बांध में 465 मिलियन घन मीटर पानी की आवक हुई है और अभी भी प्रति सेकंड 1,432 घन मीटर (50,571 घन फुट) पानी की आवक जारी है।

जलस्तर के अनुमान और संभावित प्रभाव

मुख्य अभियंता ने कहा कि अगर वर्षा और पानी की आवक की यही गति बनी रही तो 28 जुलाई को बांध का जलस्तर 418 मीटर के ऊपर पहुंचने की संभावना है। बांध के ऑपरेशनल मैन्युअल के मुताबिक 31 जुलाई तक इसे 417.50 मीटर पर रखा जाना निर्धारित है। वर्षा और पानी की आवक को देखते हुए बांध का जलस्तर 418 मीटर पहुंचने पर इसके गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

नागरिकों के लिए चेतावनी

मुख्य अभियंता के अनुसार, बांध के खोले जाने वाले गेटों की संख्या और जल निकासी की मात्रा की जानकारी परियोजना प्रशासन द्वारा अलग से दी जाएगी। बांध से पानी छोड़े जाने पर निचले क्षेत्र के नर्मदा घाटों में जल स्तर तेजी से बढ़ सकता है। उन्होंने निचले क्षेत्र के रहवासियों और नागरिकों से नर्मदा के तटीय और जल भराव क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Bargi Dam

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

8 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago