कलेक्टर ने किया स्कूलों का निरीक्षण
मंडला
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी एवं माध्यमिक शाला मेढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करें। पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें। सहायक शैक्षिक सामग्री का उपयोग करते हुए बच्चों की अवधारणा स्पष्ट करें।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से विषय आधारित एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शाला भवनों को आकर्षक बनाएं। ब्लेकबोर्ड की बेहतर व्यवस्था करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कक्षाओं में बिजली तथा पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जनपद सीईओ दीप्ति यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…