बमौरी के सिमरौद में धनुष थामकर किया लोकनृत्य

गुना

गुना जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आदिवासियों के प्रति अपने लगाव का कुछ खास अंदाज में शुक्रवार की शाम इजहार किया। सिमरौद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां के एक समुदाय से रूबरू हो रहे थे। पाण्डाल में लाउड स्पीकर पर लोकनृत्य सुनाई दे रहा था। तभी सिंधिया को धनुष-बाण थमाए गए। सिंधिया ने कुछ युवाओं के आग्रह पर आदिवासी समुदाय के मशहूर लोकनृत्य पर थिरकना शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि सिंधिया को इस नृत्य में शामिल होकर खूब आनंद रहा है।

उनके साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने भी थिरकना शुरू कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे आदिवासी समाज के लोगो को मैं नमन करता हूं। मेरे गांव के जंगल, जमीन, पर्यावरण और वनों में रह रहे जानवरों की चिंता अगर किसी ने की है तो मेरे आदिवासी समाज के लोगों ने की है। काली बाई, तात्या भील, भगवान बिरसा मुंडा, राणा भील, रानी दुर्गावती और सैकड़ों आदिवासी समाज ने इस भारत की संस्कृति को बचाया। इस अवसर मौके पर सिंधिया ने कहा कि बमोरी की जनता ने मेरे सिंधिया परिवार इस जिम्मेदारी दी। जिसके बाद मेरी बमोरी में सडक़ों का जाल बिछ गया। गांव गांव तालाब बन गए।

  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हमारे आसिवासी समाज के लिए सेकडो योजना बनाकर उनके उत्थान के लिए हमारी भाजपा सरकार काम कर रही है। सिंधिया ने कहा कि मोदी जी का सपना है हमारे आदिवासी समाज के लोगों को भारत ही नहीं विश्व में उनकी पहचान और मान सम्मान बढ़़ाने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आदि भी मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

16 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

18 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

33 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

35 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

39 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

46 minutes ago