होटल फोर सीजन से स्विगी से खाना ऑर्डर किया, जिसमें कॉकरोच मिला,इसके बाद युवक तबीयत खराब हो गई

छतरपुर
 जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से खाना ऑर्डर किया। ऑर्डर पहुंचने के बाद जब उसने खाना खाना शुरू किया तभी उसे खाने में कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद शख्स की तबीयत खराब हो गई। बार-बार उल्टी करने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शख्स का आरोप है कि उसने होटल फोर सीजन से स्विगी के माध्यम से खाना ऑर्डर किया था। बाद में जब उसने होटल में बात की तो उनका कहना है कि किचन में लाइट ठीक नहीं थी। शख्स ने होटल मैनेजमेंट पर कार्रवाई की मांग की है।
खाने के बाद शख्स की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, पूरा मामला छतरपुर के सीताराम कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले एक शख्स राहुल बिंदुआ ने होटल के खाने मे कॉकरोच होने की बात कही। वहीं खाने में कॉकरोच निकलने से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीताराम कॉलोनी निवासी राहुल बिंदुआ ने बताया कि उसने सागर रोड स्थित होटल फोर सीजन से स्विगी के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करके मंगवाया था। उसने खाने में मिक्स वेज सब्जी, दाल, चावल, रोटी, रायता, बटर पनीर ऑर्डर किया था।
होटल के किचन में नहीं थी लाइट

राहुल बिंदुआ ने बताया कि उसने आधा खाना खाया था और जब दाल और चावल खाना शुरू किया तभी दाल में उसे कॉकरोच मिला। इसके बाद राहुल को उल्टी होने लगी और हालात बिगड़ने लगी। उसने बताया कि जब होटल फोर सीजन में उसने कॉल किया तो कर्मचारियों ने कहा कि होटल में लाइट नहीं है, जिस वजह से खाने में कॉकरोच गिर गया। राहुल ने कहा कि यह आपकी प्रॉब्लम है, मैं कस्टमर हूं। राहुल ने कहा कि होटल पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल राहुल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

6 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

6 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

7 hours ago