टीकमगढ़ में देवी पंडाल के सामने मांस फेंकने का फुटेज आया सामने, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

 टीकमगढ़

टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात टीकमगढ़ शहर के मामोंन दरवाजा के पास देवी प्रतिमा का पंडाल लगा है। जहां पर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पर मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा मास के टुकड़े फेंक दिए थे।

इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने जहां मांस के टुकड़ों को जब्त कर लिया था। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर के सफाई कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत

टीकमगढ़ थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर सवार दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति स्कूटी पर एक बोरी लेकर आता है और उसे सड़क पर फेंकता है। पुलिस ने बोरी को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि आरोपी की पहचान जल्द ही की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदू संगठनों का आक्रोश

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया, जिसमें एक फुटेज मिला है। जहां एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर दिखता है। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने कहा कि इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, इसके साथ उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी में बोरी रख कर आ रहा है। यही बोरी रोड पर बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

56 minutes ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

2 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

2 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

2 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

3 hours ago
CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

4 hours ago