फुटबॉल दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल : मंत्री जायसवाल

शहडोल

 अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच आज सुभाष स्टेडियम धनपुरी नं0-3 में सांई सेन्टर, कोल्लम (केरला) एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया स्पोर्ट क्लब मुम्बई के मध्य खेला गया। जिसमें साई सेन्टर, कोल्लम (केरला) की टीम ने 1-0 से जीतकर गोल्ड कप अपने नाम किया।

अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच के अवसर पर  मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने  कहा कि भारत की फुटबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न  पप्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल खेल दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है और धनपुरी नगर में ऐसे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, इस प्रकार के फुटबॉल टूर्नामेंट आगे भी  आयोजित होगे और खिलाड़ी खेल का अच्छा प्रदर्शन कर देश,  राज्य, जिला एवं शहर का नाम दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि धनपुरी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

 इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है, हमे खेल को खेल की भावना से खेलकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। साथ ही विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, पूर्व अध्यक्ष महिला वित्त विकास श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती रविंदर कौर छाबड़ा ने भी संबोधित किया।

    फाइनल मैच के दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल  सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह वर्धन किया तथा विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती रविंदर कौर छाबड़ा, नगर पालिका अधिकारी धनपुरी प्रभात बड़करे, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, समाजसेवी श्री आशुतोष अग्रवाल, श्री हीरालाल सिंह श्याम सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी व काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थिति थे।

    गौरतलब है कि अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेन्ट धनपुरी स्टेडियम में 7 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया जिसमे 16 फुटबॉल की टीमों ने भाग लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

6 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago