अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व सभी वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया

भोपाल
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद नकुल नाथ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। अमरवाड़ा में शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा एवं अशोक सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति को स्टार प्रचारक बनाया है।
 
इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री तरुण भनोत एवं सुखदेव पांसे, विधायक जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया, बाला बच्चन, रजनीश सिंह, सुनील उइके, चौधरी सुजीत मेर सिंह, विजय चौरे, सोहनलाल वाल्मीकि को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में निलेश उइके, रामसिया भारती, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक हिना कांवरे, संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, कुणाल चौधरी, गंगा तिवारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव, एनएसयूआइ के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का भी नाम शामिल है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

15 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

25 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

35 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

50 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

1 hour ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago