पहली बार शहडोल में महिला बनी भाजपा जिला अध्यक्ष, कौन हैं अमिता चपरा, जिन्हें पार्टी ने दिया पद

शहडोल

शहडोल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से चली आ रही कवायद के बाद भाजपा ने  जिला अध्यक्ष की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी अरुण द्विवेदी ने रायसेन की चुनाव अधिकारी रहीं अमिता चपरा के नाम का ऐलान शहडोल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच किया। अमिता चपरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने अमिता चपरा को रायसेन की चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। अमिता चपरा को शहडोल जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

कौन हैं अमित चपरा?
अमिता का राजनीतिक सफर जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। इस दौरान वे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी का हिस्सा रहीं। बाद में, तत्कालीन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, अमिता ने उमा भारती की टीम में सक्रियता से काम किया। मध्य प्रदेश भाजपा में अमिता चपरा की एंट्री महिला मोर्चा के माध्यम से हुई। वे तत्कालीन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुधा मलैया की टीम में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की टीम में उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

दो बार राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं
मध्य प्रदेश में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने अमिता चपरा को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। बाद में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें दूसरी बार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था। शिवराज सरकार ने उन्हें महिला वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। इसके अलावा, अमिता चपरा ने भोपाल ग्रामीण और पिछले चार वर्षों से नरसिंहपुर भाजपा की संगठन प्रभारी के रूप में कार्य किया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BJPtop-news

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago