अपराधियों को इतना मजबूर कर दो कि वो मध्यप्रदेश छोड़कर चले जाएं-मुख्यमंत्री चौहान

रीवा
 मुझे आज
घटना का पता चला है जिसे पढ़कर मैं काफी चिंतित हूं शहर के राज निवास इस तरह की घटना चिंता का विषय है कहां गए एपी, कहां है कलेक्टर, आईजी कहां है कान खोल कर सुन लो इस तरह के अपराधियों को किसी भी तरह से प्रदेश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी बुलडोजर किस दिन काम आएगा जमींदोज कर दो घर तोड़ दो और इतना मजबूर कर दो कि वह विंध्य ही नहीं मध्यप्रदेश छोड़कर दूर चले जाएं।

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रीवा में आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर रोजगार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चौहान ने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि राज निवास का कमरा उस वहशी दरिंदे को किसने दिया उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी भी गुंडे को मध्यप्रदेश की धरती में नहीं रहने दिया जाएगा उनको जमींदोज करने का काम प्रदेश सरकार करेगी।

संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने बदले हुए तेवर में दिखे उन्होंने जहां अपने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर ब्रांडिंग की वही विगत 3 महीनों में चल रहे रोजगार मेले में मिले स्वरोजगार व रोजगार के आंकड़े भी बताया हैं। चौहान ने बताया कि जनवरी में 526000 व 16 फरवरी को 504000 लोगों को रोजगार मिला है। 30 मार्च को यानी आज 335000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago