प्रदेश के रीवा, रतलाम और जबलपुर में जल्द शुरू होगी फॉरेंसिक-डीएनए टेस्टिंग लैब

रीवा
मध्यप्रदेश में नव-निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए राजेंद्र शुक्ल को जब से चिकत्सा शिक्षा मंत्री का दायित्व सौंपा गया है, तब से लेकर प्रदेश की स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाए जाने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों को सर्व-सुविधा युक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के द्वारा नित नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार जल्द ही रीवा सहित रतलाम और जबलपुर को बड़ी सौगात देने जा रही है। यहां के मेडिकल कॉलेज में अब फॉरेंसिक और डीएनए लैब शुरू किए जाएंगे।

 इसके अलावा रीवा में 31 करोड़ की लागत से लीनियर एक्सीलेटर मशीन भी स्थापित की जाएगी। इस आधुनिक मशीन के लग जाने से कैंसर पीड़ितों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री राजेंद्र शुक्ल मेडिकल क्षेत्र को सुविधायुक्त और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं, जिसके चलते इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर और रतलाम मेडिकल कॉलेज को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रीवा, जबलपुर और रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज में जल्द ही फॉरेंसिक और डीएनए जांच लैब की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके पहले इन सैंपलों की जांच भोपाल के मेडिकल में होती थी, जिसके कारण जांच रिपोर्ट आने में काफी देरी होती थी।

31 करोड़ की लीनियर एक्सीलेटर और 11 करोड़ की एमआरआई मशीन स्वीकृति
रीवा, रतलाम और जबलपुर के मेडिकल कॉलेजों में फॉरेंसिक एवं डीएनए सैंपल की जांच लैब के चालू हो जाने से दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। तीनों स्थानों पर फॉरेंसिक और डीएनए जांच चालू हो जाने से हर महीने लगभग 150 से 200 सैंपलों की जांच होना संभव हो जाएगा। इसके आलावा 31 करोड़ की लागत से कैंसर मरीजों के कीमोथेरपी के लिए लीनियर एक्सीलेटर मशीन और 11 करोड़ की एमआरआई मशीन के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

2 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

2 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

2 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

2 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago