वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत ने लाड़ली बहनों से रक्षासूत्र बँधवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया

भोपाल

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अगरा में पार्वती माता मंदिर क्षेत्र की लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बहनों से रक्षासूत्र बँधवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री रावत ने बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट की। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते और अनंत प्रेम के त्यौहार को हम सब मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायें। रावत ने कहा कि हमारी सरकार बहनों के सम्मान, आदर एवं नारी उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। आप लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश में चारों ओर खुशहाली छाई हुई है। राज्य शासन द्वारा जनता के हित के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। परिसर में पौध-रोपण भी किया गया।

मंत्री रावत ने तेज बाबा के दरबार में मत्था टेका

वन मंत्री रावत ने ग्राम इकलोद में तेज बाबा के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली के लिये आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम चकपारोद में भी कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रीय जनों से मुलाकात भी की।

मंत्री रावत ने कहा कि राज्य शासन गरीब कल्याण, किसान और युवाओं को रोजगार देने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रहा है। रक्षाबंधन त्यौहार का क्रम अभी जारी रहेगा। मेरी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक बहनों के पास पहुँचकर रक्षासूत्र बंधवाऊं। इस अवसर पर लाड़ली बहनाएँ, जन-प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Raksha Sutra

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

20 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

24 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

42 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

45 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

54 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

57 minutes ago