वन विभाग ने पैंगोलिन की 6 किलो स्केल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सरगुजा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी एक संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वन विभाग की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

वन अधिकारियों के अनुसार, पैंगोलिन विश्व स्तर पर सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में शामिल है। इसकी स्केल का उपयोग पारंपरिक औषधियों और दुर्लभ कलात्मक वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है, जिससे यह अवैध व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। इसके संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सख्त नियम लागू हैं। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…

8 minutes ago
राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…

13 minutes ago
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों…

22 minutes ago
गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

11 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

11 hours ago