वन विभाग ने कर्मचारियों को लेकर पहली बार किया अनूठा प्रयोग

भोपाल

असीम श्रीवास्तव  वन बल प्रमुख बनने के बाद  वन विभाग के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों से जुड़ी समस्या को लेकर एक नया प्रयोग करने जा रहे है। वन बल प्रमुख ने कर्मचारी कल्याण निवारण समिति बनाने का आदेश जारी किया है। कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग में पहली बार एसीसीएफ स्तर के अधिकारियों को इसकी कमान सौंपी गई हैं। कर्मचारियों से जुड़ी समस्या को लेकर 16 एसीसीएफ अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

वन मंडलस्तर और वृत्त स्तर पर साल में कम से कम एक बार इस तरह के शिविर लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है। वन मंडल स्तर पर पहला शिविर 15 मार्च 2024 को तो वहीं  वृत्त स्तर पर 31 मार्च 2024 को शिविर लगाया जाएगा। दोनों शिविरों में कर्मचारियों से जुड़ी पदोन्नति, वेतन विसंगति, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और न्यायालय प्रकरण संबंधी समस्याओं का निवारण शिविरों में होगा।

कर्मचारियों का मनोबल होगा मजबूत
वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने बताया कि वन्य जीव और जैव विविधता के संरक्षण के मामले में मैदान में काम करने वाले कर्मचारियों से संरक्षित हो रहा हैं। ऐसे में विभाग का भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आना होगा। कर्मचारी अगर समस्या मुक्त रहेगें तो अपना काम के प्रति संवेदनशील रहेंगे। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद भी मेरे मन में इस तरह का प्रयोग करने के लिए विचार आया था। प्रभारी अधिकारियों ने अगर शिविर के माध्यम से बेहतर काम करना शुरू कर दिया तो आने वाले समय में वन विभाग के अधिकांश कर्मचारी समस्या से मुक्त रहेंगे। प्रभारी अधिकारियों के जिम्मेदारी है कि वह अपने काम को कैसे बेहतर ढंग से करते हैं।

कर्मचारियों ने जताई उम्मीद-
वन बल प्रमुख के इस आदेश को लेकर वनकर्मियों में काफी उत्साह है। वनकर्मियों ने बताया कि कोई तो ऐसा बन बल प्रमुख आया जो कर्मचारियों की पीड़ा को समझने का हूनर अपने अंदर रखता है। विभाग में पहली बार कर्मचारियों को लेकर इस तरह का निर्णय हुआ हैं। सालों से वन विभाग के कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर वनमंडल से लेकर वृत्त स्तर तक के कार्यालयों का चक्कर काटते काटते रिटायरमेंट हो जाते है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा समिति कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर त्वरित निर्णय करेंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

4 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

9 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा…

12 minutes ago
CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और…

25 minutes ago
बस्तर में खरीफ की तैयारियां तेज, मानसून से पहले खेतों में उम्मीदों की बुआई शुरू

बस्तर में खरीफ की तैयारियां तेज, मानसून से पहले खेतों में उम्मीदों की बुआई शुरू

जगदलपुर. बस्तर में खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है और खेतों में धान बोआई…

27 minutes ago
CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…

30 minutes ago