सागौन तस्करी पर वन विभाग का प्रहार, दो तस्करों के ठिकानों पर छापे, 5 लाख से ज्यादा की लकड़ी जब्त

 कांकेर

 उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने ग्राम पिपली में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है. इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपली में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर कापसी वनपरिक्षेत्र की टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सागौन चिरान और सागौन लट्ठा बरामद किया गया. वन विभाग ने कुल 254 नग सागौन जब्त किया है, जिसका कुल आयतन 7.549 घन मीटर आंका गया है.

बाजार में 5 लाख से ज्यादा है कीमत

अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई इस सागौन लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 13 हजार रुपये है. मौके पर लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जाने वाले साधनों की भी बारीकी से जांच की गई. इस मामले में वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया है.

कड़ी कानूनी कार्रवाई और चेतावनी

वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जंगलों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने आगे भी इसी तरह की छापेमारी और निगरानी जारी रखने की बात कही है.

Admin

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

18 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago