प्रमोशन को लेकर वनकर्मियों ने मंत्री से लगाई गुहार

भोपाल

प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के चलते वर्ष 2016 से वनकर्मियों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रमोशन के नाम पर वन विभाग केवल डमी प्रमोशन कर रहा है। इस प्रमोशन से वनकर्मी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 

प्रमोशन नहीं होने से वनकर्मियों को पिछले सात साल से वेतनमान में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। विभाग में 20 हजार ऐसे वनकर्मी है जो प्रमोशन का रास्ता देख रहे है। जबकि  पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़  में वनकर्मियों को प्रमोशन का लाभ आसानी से मिल रहा है।  प्रमोशन नहीं होने से एक ही पद पर सेवा देते हुए सैकड़ों वनकर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वनकर्मियों ने प्रदेश टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि प्रमोशन नहीं होने से कर्मचारियों के काम के गुणवत्ता में खासा असर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में नई सरकार के आमद होने से वनकर्मियों में एक उम्मीद जगी है। वर्तमान सरकार प्रमोशन में आरक्षण मामले को गंभीरता से लेते हुए शायद कोई बीच का रास्ता निकालने में सफल हो सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए वनकर्मियों ने वन राज्य मंत्री दिलिप सिंह अहिरवार से इस मामले में गुहार लगाई है।

विकास निगम रिटायरमेंट कर्मचारियों का बना अड्डा
वन विकास निगम इन दिनों रिटायरर्ड कर्मचारियों को अड्डा बनता जा रहा है। मौजूदा समय में निगम में करीब 20 कर्मचारी ऐसे है जो रिटायरमेंट होने के बाद सेवाएं दे रहे है। निगम ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों को ताक पर रखकर कर रहा है। नियुक्ति को लेकर निगम कोई विज्ञप्ति जारी नहीं करता। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निगम इस तरह की नियुक्तियां इन दिनों धड़ल्ले से हो रही है।

4 जनवरी को मंत्री संभालेंगे पदभार
वन मंत्री नागर सिंह चौहान 4 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अपना पदभार ग्रहण कर चुके है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दोनों मंत्रियों से खासा उम्मीद है। अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दोनों मंत्रीगण युवा है। इसलिए लग रहा है कि इस बार विभाग में पहले से कहीं ज्यादा नवाचार देखने को मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

8 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

8 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

9 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

9 hours ago