जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी युक्ति शर्मा पर सरकारी सामान की चोरी का आरोप लगा

भोपाल/ औबेदुल्लागंज
 जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं युक्ति शर्मा तबादले के बाद भी सरकारी सामान लेकर चली गई हैं। जनपद पंचायत ने उनको पत्र लिखकर सामान लौटाने का आग्रह किया। इसके बाद भी सामान वापस नहीं मिला तो जिला पंचायत सीईओ ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है।

जनपद पंचायत में सीईओ रहीं युक्ति शर्मा विवादों से जुड़ी रही हैं। 2024 में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व ग्राम सचिवों ने उनके खिलाफ हड़ताल की थी। उनका कहना था कि युक्ति शर्मा हर काम के लिए कमीशन मांगती हैं।

शिवपुरी हुई है ट्रांसफर

27 अगस्त 2024 को युक्ति शर्मा को जनपद पंचायत से हटाकर शिवपुरी के पोषण आहार संयंत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिया गया। तबादले की सूचना मिलते ही युक्ति शर्मा ने आटो में अपने कार्यालय का सामान रखा और चली गईं।

कम्प्यूटर, डंइक्शन सहित कई सामान ले गईं

इसमें कार्यालय का कम्प्यूटर, प्रिंटर व उनके कार्यालय में लगा बेड, गद्दा, इंडक्शन, कूकर तक शामिल था। जनपद पंचायत ने चार अक्टूबर 2024 और तीन मार्च 2025 को पत्र लिखकर सामान लौटाने को कहा तो जवाब में युक्ति शर्मा ने लिखा कि जनपद पंचायत में बेड का बिल हो तो बताएं।

कर्मचारियों का कहना है कि वह कुछ सचिवों ने पैसा मिलाकर खरीदा था, जिससे सीईओ छोटी बच्ची को आराम करा सके। कम्प्यूटर उपकरणों आदि पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामला जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने एफआईआर कराने के निर्देश दिए। मौजूदा सीईओ वृंदावन मीणा ने थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

जांच कर प्रकरण दर्ज करेंगे

    जनपद सीईओ का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने युक्ति शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करेंगे। – भरत प्रताप सिंह राजपूत, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

21 minutes ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

26 minutes ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

28 minutes ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

41 minutes ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

59 minutes ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

1 hour ago