विकास पर्व में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

अधोसंरचना निर्माण के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रीवा हो रहा है आत्मनिर्भर – पूर्व मंत्री शुक्ल

  रीवा
पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने विकास पर्व के दौरान आज 7.54 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 4 में बनाए जाने वाले श्मशान घाट एवं सुलभ काम्पलेक्स के चारों ओर बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 में 25 लाख रुपए से निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर अपने उद्बोधन में रीवा विधायक शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास कार्य के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 4 में श्मशान घाट एवं सुलभ काम्पलेक्स के चारों ओर बाउन्ड्रीवॉल के बन जाने से श्मशान घाट में अतिक्रमण नहीं हो सकेगा तथा आवांछित तत्व भी यहाँ प्रवेश नहीं करेंगे। वार्ड क्रमांक 4 में वर्तमान में दो करोड़ से अधिक लागत के 14 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूल के पास संजीवनी क्लीनिक के बन जाने से वार्ड के निवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए सुविधा मिलेगी। इस क्लीनिक के बन जाने से इस क्षेत्र के लगभग पाँच सौ परिवार लाभान्वित होंगे।

    उन्होंने कहा कि किसी भी गांव या मोहल्ले के लिए बिजली, सड़क, पानी के साथ स्कूल एवं अस्पताल की सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। वार्ड क्रमांक 4 के रहवासियों को संजीवनी क्लीनिक के बन जाने से उनके मोहल्ले में ही प्राथमिक चिकित्सा व जाँच की सुविधा मिलने लगेगी। रीवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशन में 6 संजीवनी क्लीनिक बनाई गई है। रीवा में जिला चिकित्सालय की स्थापना के साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कराया गया जहाँ गंभीर एवं जटिल रोगों के आपरेशन एवं इलाज की सुविधा मिल रही है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 400 किए जाने का प्रस्ताव है। कायाकल्प अभियान के तहत गांधी मेमोरियल हास्पिटल का पुनरूद्धार किया गया।

हमारा प्रयास है कि रीवा स्वास्थ्य की सुविधाओं के मामले में आत्मनिर्भर रहे। मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव कदम है जो महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में सहायक हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि रीवा हर क्षेत्र में नम्बर एक रहे तथा यहाँ सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर राजगोपाल मिश्रचारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मिश्रा, अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, जयंत खन्ना सहित नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा वार्ड के रहवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago