पूर्व मंत्री दीपक जोशी का कांग्रेस नेत्री के साथ डांस वीडियो वायरल, पल्लवी ने मेहंदी का वीडियो भी शेयर किया

देवास.
 मध्यप्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि निजी जीवन से जुड़े वीडियो हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे इन वीडियो में दीपक जोशी एक महिला के साथ शादी के बाद डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।.बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निजी कार्यक्रम का है, लेकिन इसके सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

बताया जा रहा है कि दीपक जोशी के निजी जीवन को लेकर पहले से ही न्यायालय में मामला विचाराधीन है. ऐसे में इन वीडियो के सामने आने के बाद सवाल खड़े किए जा रहे हैं. मीडिया द्वारा जब इस पूरे मामले पर दीपक जोशी से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी जीवन है और मामला न्यायालय में चल रहा है. ऐसे में इस विषय पर बोलना मैं उचित नहीं समझता. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखते हैं और उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जो चर्चा का विषय बने हुए है.

कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से 4 दिसंबर को शादी करने के बाद पूर्व मंत्री दीपक जोशी चर्चा में हैं। पल्लवी के अलावा दो और महिलाओं की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी उनके साथ भी शादी कर चुके हैं।

क्या है मामला?
शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) इस समय सुर्खियों में हैं. दरअसल इसी महीने हुई उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उन्होंने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी की है. बताया गया कि यह विवाह 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ. सामने आई तस्वीरों में पल्लवी राज की मांग में सिंदूर भरा हुआ दिखाई दे रहा है.

कौन हैं दीपक जोशी?
दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मु
ख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे हैं. उन्होंने 2013 में हाटपिपल्या विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और वह स्कूल शिक्षा मंत्री बने थे. 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया.

दोनों में 20 साल का एज गैप
पल्लवी राज सक्सेना मध्य प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं. वे महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रह चुकी हैं. वर्तमान में उनके पास कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन वे पार्टी गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. दीपक जोशी और पल्लवी राज के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. हालांकि दोनों की ओर से इसे निजी फैसला बताया गया है.

पल्लवी ने अपने फेसबुक पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक वीडियो में दीपक जोशी उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

मेहंदी लगवाते वीडियो शेयर किया पल्लवी ने एक और वीडियो फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें दीपक जोशी हाथों में मेहंदी लगवाते दिख रहे हैं। आठ सेकंड के इस वीडियो में पल्लवी दीपक से पूछती हैं कि दीपक जी कितने सालों बाद आपको मेहंदी लग रही है? हालांकि दीपक कोई जवाब नहीं देते।

हाटपिपल्या विधायक बोले- प्रशासन स्वत: संज्ञान ले पूर्व मंत्री दीपक जोशी की तीन महिलाओं के साथ शादी करने का मामला सामने आने के बाद हाटपिपल्या से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी ने देवास में स्थानीय पत्रकारों से कहा- जिन ऑडियो की मैंने शिकायत की थी, उस समय उनकी मास्टरमाइंड एक महिला निकली थी। लेकिन मात्र वो महिला नहीं थी उसके पीछे राजनीति का एक बड़ा षड्यंत्र था, जो अब सामने आ गया है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: deepak joshi

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago