इंदौर
पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का गुरुवार को निधन हो गया। कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। करीब 89 वर्षीय यह नेता विधायक और पार्षद भी रह चुके हैं। समाजवादी राजनीति में वे शहर ही नहीं, देश-प्रदेश में अग्रणी रहे। देश के बड़े समाजवादी नेताओं जार्ज फर्नांडीस, मामा बालेश्वर, मुलायमसिंह यादव, मधु लिमये, शरद यादव, रघु ठाकुर आदि से उनके घनिष्ठ संबंध रहे। व्यापार से लेकर उन्होंने सक्रिय राजनीति का सफर किया और एक संघर्षशील नेता साबित हुए।
आपातकाल में वे जेल भी गए। इसके अलावा कई अन्य जन आंदोलनों के दौरान भी उन्होंने लाठियां खाईं और जेल गए। वे ऐसे बिरले नेताओं में से हैं जिनको विधायक, सांसद के साथ ही मीसाबंद की पेंशन भी मिलती थी। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में वे संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार रहे और विजयी रहे। होमी दाजी के बाद वे दूसरे गैर कांग्रेसी नेता थे जो सांसद बने। इससे पहले 1967 में वे विधायक भी रहे।
जैन के करीबी बालकृष्ण अरोरा बताते हैं, जैन एक संघर्षशील, पारदर्शी और ईमानदार राजनेता रहे। व्यापारी परिवार से होने के कारण वे शहर के खेरची व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी रहे। खजूरी बाजार में इंदौर टाइप राइटिंग कंपनी के नाम से भी उनका व्यवसाय रहा। मारोठिया बाजार में उनकी किराना दुकान भी थी, जिसे वे खुद चलाते थे। लक्ष्मीनारायण कसेरा बताते हैं कि राजनीति में उनका उद्देश्य आम जनता की सहायता करना रहा। शहर में नर्मदा लाने से लेकर अन्य प्रमुख आंदोलनों में उनकी महती भूमिका रही।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…