सागर में नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, दो के शव मिले, बाकी की तलाश जारी

सागर
 रिछावर गांव के पास बेबस नदी में नहाते वक्त डूबे चार युवकों में से पुलिस ने दो के शवों को बरामद कर लिया है। यह युवक रक्षाबंधन के एक दिन पहले बेबस नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते वक्त एक दोस्त के डूबने पर एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार युवक बह गए थे। शुक्रवार शाम से ही इन युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा था।  देर रात तक रेस्क्यू अभियान चला लेकिन ज्यादा अंधेरा होने पर यह काम बंद कर दिया गया। शनिवार को सुबह फिर रेस्क्यू चला तो दो युवकों के शव मिले।

चार युवक सागर व एक रिछावर का रहने वाला

पुलिस के मुताबिक सनी पिता रमेश अहिरवार, राज पिता साहब अहिरवार, सुमित पिता फूलचंद अहिरवार, अभिषेक पिता सुनील अहिरवार यह युवक सागर के खुशीपुरा निवासी थे। यह अपने रिछावर गांव निवासी निखिल पिता महेंद्र अहिरवार के यहां बेबस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। जहां नहाते समय सनी अहिरवार, राज अहिरवार, सुमित अहिरवार और निखिल अहिरवार गहरे पानी में चले गए।

तीन युवक खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि नदी में डूबे चार युवकों में तीन युवक खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का रहने वाला है। सभी की उम्र 22 से 25 साल की है। भरत सिंह ने बताया कि सुमित पिता फूलचंद अरिहवार निवासी खुशीपुरा सागर और राज अहिरवार पिता साहब अहिरवार का शव बरामद किया है।

शेष की तलाश जारी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी और पांचवें युवक अभिषेक अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चार दोस्तों सनी, राज, सुमित और निखिल के साथ नदी में नहा रहा था।

इसी दौरान अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा कूदा, फिर तीसरा और फिर चौथा भी, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते चारों डूब गए। अभिषेक ने शोर मचाकर आसपास मौजूद ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचे, तब तक चारों पानी में समा चुके थे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

3 hours ago