मुरैना में फ्री फायर गेम ने ली जान! रातभर खेल सुबह तीसरी मंजिल से कूद गया 17 साल का लड़का

मुरैना
बेटा हर समय मोबाइल गेम खेला करता था तो मां कई बार टोकती और फिर यह सोचकर शांत रह जाती थी कि सयाना हो गया है, अपने मतलब की चीज देख रहा होगा। फायर फ्री गेम के लत का शिकार 17 साल का लड़का तीसरी मंजिल से कूद गया। घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक आदित्य माहौर की मां के मुताबिक उसने एक बार यह सवाल भी किया था कि छत से गिरने पर कितनी चोट लगती है।

मुरैना शहर के बाहरी हिस्से में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय कॉलोनी है। मिठाई की दुकान पर काम करने वाले एक किशोर ने इमारत की तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी। यह बात उसके माता-पिता को तब पता लगी जब सुबह 5:00 बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें बताया कि तुम्हारा बेटा छत से नीचे गिरा पड़ा हुआ है। किशोर के परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फ्री फायर गेम की वजह से उनके बेटे की जान गई है।

17 वर्षीय किशोर आदित्य माहौर बेंगलुरु में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। उसका पिता भी ब्रजेश माहौर वहां काम करता था। किशोर आदित्य मोबाइल पर हर समय गेम खेलता रहता था। वह फायर फ्री गेम का शौकीन था। वह जब मुरैना भी आता तो गेम खेलने में ही व्यस्त रहता। एक दिन खाना खाते समय उसने अपनी मां से पूछा कि जब कोई व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूदता है तो उसे कितनी चोट लगती है। सुनकर उसकी मां ने उसे डांटा भी था और कहा था कि वह इस तरह की फालतू बातें क्यों कर रहा है। अब बेटे के छत से कूदने के बाद उन्हें बेटे के उस सवाल की वजह पता चली।

मृतक की मां के अनुसार बेटा 27 अगस्त को मुरैना आया था। बेटा घर आने की बहुत खुशी थी लेकिन वह कम बोलता था। अधिकतर समय मोबाइल पर गेम ही खेलता रहता था। मंगलवार को पूरी रात वह गेम खेलता रहा। सुबह 3:30 बजे उसके पास लेट गेम ही खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते जब उसे नींद नहीं आई तो वह सुबह 4:00 बजे उठकर बिल्डिंग की छत पर चला गया था। वहीं से उसने छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत की छत के चारों तरफ तीन फीट ऊंची दीवार है। किशोर की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। यहां मृतक के परिजन मौजूद थे, उन्होंने बताया कि किस तरह किशोर मोबाइल गेम की भेंट चढ़ गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago