एम.पी. ट्रांसको के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स कर्मियों के लिये आयोजित होंगे फ्री हेल्थ चेक-अप कैम्प

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के मध्यप्रदेश में कार्यरत सभी एम.पी. ट्रांसको के सभी ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स कार्यों में संलग्न सभी स्थायी, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के लिये फ्री हेल्थ चेक-अप कैम्प आयोजित किये जायें। साथ ही ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स के सभी उप संभागों में जीवन रक्षक तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की जायें। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक ने यह निर्देश जबलपुर में आयोजित ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स कार्मिकों के लिये आयोजित 02 दिवसीय कार्यशाला में दिये। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी कार्मिक आउटसोर्स कर्मियों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें वह सब सुविधाएं उपलब्ध करावें जिससे उनका हित हो सके।

प्रबंध संचालक ने कार्य के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिये मेंटेनेन्स कर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। कार्यशाला के संयोजक अधीक्षण अभियंता श्री सुनील यादव ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के लगभग 40 लाइन और सब स्टेशन मेंटेनेन्स कर्मियों ने हिस्सा लिया। इन्हें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा कंपनी की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत सुरक्षित कार्य संपादित करने के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही उपस्थित कर्मियों का आपसी संवाद सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने अपने अनुभव साझा किये।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

32 seconds ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

6 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव | शहर में सरकारी भवनों और दीवारों पर अवैध विज्ञापनों की भरमार है। जगह-जगह…

7 minutes ago
राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास श्रीनारायण महामहोत्सव के…

11 minutes ago
CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

रायपुर। नवापारा-राजिम नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन…

20 minutes ago
राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने…

22 minutes ago