दोस्त ने किया युवती से दुष्कर्म, गांव से भोपाल पढ़ने आए थे दोनों

भोपाल
 शहर के ऐशबाग इलाके में एक 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवती के गांव का रहने वाला है। दोनों दस साल पहले साथ में पढ़ाई कर चुके हैं। उन्हीं दिनों से दोनों की पहचान हो गई थी। आरोपित उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था, जब आरोपित ने शादी से इनकार किया तो युवती ने थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक युवती मूलत: हरदा जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसी इलाके में रहने वाले आदर्श शुक्ला नाम के युवक से करीब दस साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। जल्द ही यह दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। नौ साल पहले दोनो पढ़ाई करने के लिए भोपाल आ गए। युवक यहां पर बीएएमएस की पढ़ाई करने लगा। दोनों के बीच यहां पर प्रेम-प्रसंग चलता रहा।

इसी दौरान युवक ने शादी का झांसा देते हुए युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब सात साल बाद वर्ष 2022 में उसने युवती से दूरी बना ली। युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने उसे शादी के लिए राजी करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती ने मामले की शिकायत ऐशबाग थाने में कर दी। युवती यहां किराये का कमरा लेकर रहती है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rape

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

4 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago