4 जुलाई से 11 सितंबर तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

उज्जैन.
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ मास के दौरान 4 जुलाई से 11 सितंबर तक भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान 750 रुपये की रसीद पर गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था भी बंद रहेगी। यह निर्णय रविवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया।

आधार कार्ड दिखाकर गेट नं. 1 से प्रवेश
प्रबंध समिति ने उज्जैन में रहने वाले लोगों के लिए मंदिर में अलग द्वार से प्रवेश की सौगात दी है। स्थानीय भक्त 11 जुलाई से अपना आधार कार्ड दिखाकर गेट नं. 1 से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। सुविधा की शुरुआत महापौर मुकेश टटवाल प्रथम नागरिक के रूप में मंदिर में प्रवेश कर करेंगे। बता दें उज्जैन के लोगों के लिए अलग द्वार से प्रवेश का प्रस्ताव भी महापौर ने ही दिया था।

भक्‍तों की सुविधा के लिए 10 बिस्तर का हास्पिटल
बैठक में श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। बैठक में भक्तों की सुविधा के लिए 10 बिस्तर का हास्पिटल, चार अत्याधुनिक सुविधाघर तथा मातृत्व कक्ष बनाने को लेकर भी निर्णय लिया गया है। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, प्रशासक संदीप कुमार सोनी, एसपी सचिन शर्मा, समिति सदस्य पं.राम पुजारी, पं.प्रदीप गुरु, पं. राजेंद्र गुरुजी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

40 रुपये किलो महंगा हुआ लड्डू प्रसाद, 400 रुपये किलो मिलेगा
बैठक में भगवान महाकाल के लड्डू प्रसाद के दाम में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया गया है। समिति ने लड्डू प्रसाद के भाव में 40 रुपये किलो की वृद्धि की है। वर्तमान में लड्डू प्रसाद 360 रुपये किलो बिक रहा है। श्रावण मास में भक्तों को लड्डू प्रसाद 400 रुपये किलो में खरीदना पड़ेगा। समिति के इस निर्णय से भक्तों की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ा है। मामले में समिति का कहना कि वर्तमान में लड्डू प्रसाद की निर्माण लागत 400 रुपये 84 पैसे प्रतिकिलो पड़ रही है। दाम 400 रुपये किलो करने के बाद भी समिति को 84 पैसे प्रति किलो नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बड़े दानदाताओं को मिलेगा विशेष पैकेज
बैठक में मंदिर विकास में सहयोग देने वाले बड़े दानदाताओं को विशेष पैकेज देने पर चर्चा हुई। हालांकि इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। बताया जाता है मंदिर प्रशासन 50 लाख, एक करोड़, पांच करोड़ रुपये भेंट करने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भस्म आरती दर्शन तथा विशेष पर्व त्योहारों के अवसर पर नंदी हॉल से दर्शन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

6 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

6 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

6 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

6 hours ago