पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री  गौर

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीन छात्रों के लिए ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उन्हें वैश्विक पटल पर उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत सहयोग, संवेदनशील मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के सपनों को साकार करने और उनके अकादमिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विभाग की महत्वाकांक्षी 'पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना' के माध्यम से प्रदेश के तीन मेधावी विद्यार्थियों का विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत वर्तमान में तीन चयनित विद्यार्थियों के लिए कुल ₹1,53,33,888.00 (एक करोड़ तिरपन लाख तैंतीस हजार आठ सौ अठासी रुपये) की छात्रवृत्ति राशि जारी की गई है। पिछड़ा वर्ग आयुक्त श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा जारी की गई इस वित्तीय सहायता के माध्यम से विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में अपना अध्ययन पूर्ण कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को वैश्विक क्यूएस (QS) रैंकिंग के आधार पर प्रतिष्ठित विदेशी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्राप्त होता है। संबंधित विश्वविद्यालय से ऑफर लेटर प्राप्त होने के उपरांत विभाग द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क, आवास व्यवस्था एवं हवाई यात्रा किराया भत्ता सहित समस्त आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है

श्री अमन अली (दतिया) पिता श्री वाजिद अली बुखारी के सुपुत्र अमन अली को यूके (UK) के विख्यात विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से 'जनरल एलएल.एम' (General LL.M) पाठ्यक्रम की शिक्षा ग्रहण करने के लिए को 47,23,465 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

श्री ध्रुव जायसवाल (इंदौर) पिता श्री रोहित जायसवाल के सुपुत्र श्री ध्रुव जायसवाल को यूएसए (USA) की प्रतिष्ठित कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी (Carnegie Mellon University)में 'पीजी इन प्रोडक्ट डेवलपमेंट' (PG in Product Development) पाठ्यक्रम के अध्ययन हेतु 8 जुलाई 2026 को 68,51,543 रुपए की छात्रवृत्ति राशि जारी की गई है।

श्री हिंमाशु लोखंडे (भोपाल) भोपाल के होनहार छात्र हिमांशु लोखंडे को ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध मोनाश यूनिवर्सिटी (Monash University)से 'मास्टर ऑफ साइबर सिक्योरिटी' (Master of Cyber Security) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 8 जुलाई 2026 को 37,58,880 रुपए की राशि प्रदान की गई है।

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सभी लाभार्थी विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम व सफल भविष्य की मंगलकामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना पिछड़े वर्ग के युवाओं के वैश्विक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और ये विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान अर्जित कर प्रदेश व देश का गौरव वैश्विक पटल पर बढ़ाएंगे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

4 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

5 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

5 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

7 hours ago