चीतों का दूसरा आशियाना बनेगा गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य

श्योरपुर

मध्य प्रदेश के श्योरपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के बाद मंदसौर का गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य चीतों का दूसरा आशियाना बन सकता है। इसके मद्देनजर अभयारण्य में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में इस समय 21 चीते हैं जबकि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य इससे लगभग 270 किमी दूर स्थित है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य चीतों के स्वागत के लिए तैयार है और इन जानवरों को लाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदसौर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) संजय रायखेड़ा ने कहा- चीतों का यह नया घर, जो 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में 17.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

डीएफओ संजय रायखेड़ा ने कहा- यह क्षेत्र तार वाली बाड़ से सुरक्षित है। यह अभयारण्य चीतों के स्वागत के लिए तैयार है। उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, रायखेड़ा ने कहा कि इस अभयारण्य में चीतों को बसाने के संबंध में समय और अन्य औपचारिकताओं पर निर्णय राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा लिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य और वन विभाग में तैनात लगभग 25 कर्मचारी और अधिकारी पहले ही केएनपी से चीतों की निगरानी और देखभाल के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। चीतों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए केएनपी के पशु चिकित्सकों की एक टीम जल्द ही अभयारण्य का दौरा कर रही है।

डीएफओ संजय रायखेड़ा ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में चीतों के लिए शिकार प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। चीतल (चित्तीदार हिरण) सहित कई जानवर हैं, जो अभयारण्य में बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। इस अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीका से चीतों की एक नयी खेप आने की संभावना है। धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता को 1952 में देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

अफ्रीका से चीतों का स्थानांतरण भारत में उनकी आबादी को पुनर्जीवित करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है। चीता को पुन: बसाने की परियोजना के तहत  नामीबियाई से आठ चीतों(पांच मादा और तीन नर)  को 17 सितंबर 2022 को केएनपी के बाड़ों में छोड़ा गया था। फरवरी 2023 में, 12 चीतों की एक और खेप दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाई गई थी। मार्च 2023 से केएनपी में विभिन्न कारणों से सात वयस्क चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है। केएनपी में चीतों की कुल संख्या वर्तमान में 21 है  जिसमें छह नर, सात मादा और आठ शावक हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

9 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

14 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

17 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

21 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

23 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

30 minutes ago