सतना से लापता हुई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, यूपी के 3 आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

 सतना

सतना से लापता युवती से वेंडर ने मानिकपुर ले जाकर दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे मैहर ले गया, जहां ढाबे में नौकर ने दुराचार की कोशिश की। रविवार को युवती भागकर कुसेड़ी पहुंची। युवती का पीछा कर रहे दो आरोपियों को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी दो आरोपियों को पुलिस मानिकपुर से पकड़ लाई।

यह था मामला
थाना प्रभारी योगेंद्र परिहार ने बताया कि 21 सितंबर को युवती घर से निकली। बाजार में वेंडर दिनेश गुप्ता (23) मिला। वह युवती को बातों में फंसाकर दोस्त विक्की केशरवानी (23) और रज्जी केवट (30) के पास अपने गांव मानिकपुर ले गया। स्टेशन के पास दुष्कर्म किया। रविवार सुबह दिनेश युवती को मैहर के ढाबे ले गया, जहां नौकर अर्जुन पटेल (21) ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने भागकर हाइवे से ऑटो पकड़ा। अर्धनग्न देख ऑटो चालक उसे कुसेड़ी में भीड़भाड़ में उतारकर चला गया।

जबलपुर जा रही थी युवती, आरोपी ले गया मानिकपुर

पूछताछ में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि घर से निकलकर वह बाजार आई लेकिन कपड़े पसंद नहीं आने पर जबलपुर जाने का प्लान बनाया। स्टेशन पहुंची तो वहां प्लेटफार्म एक में युवक मिला और बोला कि जबलपुर के लिए गाड़ी आने में अभी बहुत समय है मेरे साथ मानिकपुर चलो। कुछ देर बाद ट्रेन आई और किसी डिब्बे में चढ़कर मानिकपुर चले गए। वहां आरोपी युवक पूरी रात एक झुग्गीनुमा कमरे में रखा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rape

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

13 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

15 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

15 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

15 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago