राजधानी भोपाल में महिला के साथ गैंग रेप, पानी के साथ पिलाया नशीला पदार्थ

भोपाल

भोपाल में पति से अलग रहने वाली महिला के साथ गैंग रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता को परिचित युवक अपने घर ले गया था। यहां उसने पानी में नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी के अन्य दोस्त ने भी महिला से रेप किया।बाद में किसी को भी घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी देकर पीड़िता को जाने दिया। रविवार रात को बजरिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 27 वर्षीय महिला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। वह अपने पति से अलग होकर रहने लगी है। महिला एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पति से अलग होने के बाद महिला ऋषि कुशवाहा नाम के युवक के संपर्क में आई थी।

दोनों के बीच की दोस्ती हो गई। युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। थोड़े दिन बाद ही महिला को पता चला युवक ने शादी का झूठा वादा किया है तथा वह पहले से ही शादीशुदा है।

बात करने के बहाने घर ले गया था

युवक के पहले से शादीशुदा होने की बात पता लगते ही महिला ने युवक से दूरी बनाते हुए उससे बात करना बंद कर दी। शनिवार देर रात महिला होटल से काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में ऋषि कुशवाहा मिल गया। उसने महिला से साथ में चलने को कहा, उसने कहा कि उसे कुछ बात करनी है।

महिला ने मना किया तो उसने पुराने प्रेम-प्रसंग की बात सबको बताकर बदनाम करने के की धमकी दी। महिला जब डर गई तो युवक उसे बजरिया इलाके में अपने घर पर ले गया। यहां पर उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही महिला बेसुध होने लगी।

बेहोशी की हालत में की ज्यादती

महिला के नशे में आने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर ऋषि का एक दोस्त भी वहां पर पहुंचा तथा उसने भी महिला के साथ रेप किया। वारदात के बाद दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण वह कुछ घंटों तक डरी रही लेकिन रविवार की रात वह थाने पहुंची तथा शिकायत करा दी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 70 (1), 351 (3) तथा 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी ऋषि व उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। टीआई का कहना है कि ऋषि की गिरफ्तारी के बाद ही उसके दोस्त की पहचान हो सकेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज…

22 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री तथा लोक…

25 minutes ago
MP में नौतपा का कहर, 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

MP में नौतपा का कहर, 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

भोपाल नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा। प्रदेश…

27 minutes ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

त्विषा केस में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

भोपाल नोएडा की अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों…

44 minutes ago
संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर…

47 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी…

52 minutes ago