जबलपुर में छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर
जबलपुर में एक 9वीं की छात्रा से बोलेरो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग का दोस्त ही है। बाकी दो उसके दोस्त हैं।यहां तीन आरोपितों ने 9वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आते ही तिलवारा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को सोमवार को उसका परिचित शुभम रजक बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में ले गया। काफी देर तक किशोरी नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद किशोरी जब घर वापस लौटी और उसने आप बीती सुनाई तो परिवार वालों के होश उड़ गए।

किशोरी ने बताया कि उसके साथ शुभम रजक (30 वर्ष) व उसके साथी आशीष कोरी (25 वर्ष) और जित्तू उर्फ जितेंद्र चौधरी ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घर के पास वापस छोड़कर भाग गए। इसके तत्काल बाद किशोरी के स्वजन उसे लेकर तिलवारा पहुंचे।

जहां जबलपुर पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर रात में ही छापामारी कर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

तीनों आरोपित लो-प्रोफाइल

बताया जाता है कि आरोपित शुभम रजक गढ़ा में अंडे की दुकान लगाता है, जबकि जितेंद्र चौधरी पेशे से ड्राइवर है। वारदात के लिए जिस कार का उपयोग किया गया, वो भी जितेंद्र की ही है। इसी तरह से आशीष कोरी भी पेशे से मजदूर है।
शहर से भागने की फिराक में थे आरोपित

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपितों को अंदाजा हो चुका था कि मामले की एफआइआर हो गई है और वो बुरी तरह से फंस चुके हैं, इसलिए वो सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे कार से जबलपुर छोड़कर भागने की फिराक में थे। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredrape

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

14 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

14 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

14 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

14 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago