जबलपुर
स्मार्ट मीटर को ब्लॉक कर बिजली कंपनी को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह का पुलिस बिजली कंपनी ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ किया है, खास बात ये है कि गिरोह का सरगना बिजली कंपनी का रिटायर्ड कर्मचारी है, अधिकारियों को आरोपी के घर से बड़ी संख्या में मीटर मिले हैं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जबलपुर बिजली कंपनी की टीम ने घमापुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर बिजली मीटर को ब्लॉक कर सरकार को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम को मौके पर 17 मीटर मिले हैं इनमें से कई खुले हुए हैं, पास में ही इन्हें खोलने वाले औजार भी मिले हैं।
Electricity company को मिल रही थी चोरी की शिकायतें
संजय अरोरा ने मीडिया को बताया पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह बिजली मीटर को ब्लॉक कर बिजली चोरी करा रहा है, उसके बाद रामलीला मैदान के पास वाले कैलाश कोरी के घर के बारे में पता चला था, आज जब हम यहाँ पहुंचे तो शायद कैलाश को भनक लग गई और वो भाग निकला।
मास्टर माइंड के घर से मिले 17 electricity meters
उन्होंने बताया कि मौके पर एक महिला मिली है उसने बताया कि ये काम उसके जेठ कैलाश करते है हमें यहाँ से 17 मीटर मिले हैं जिनमें कई खुले हुए है, संजय अरोरा ने बताया कि कैलाश के बारे में मालूम चला है कि वो कभी बिजली कंपनी में काम किया करता थ आब वो आउट सोर्स कर्मचारी था या रेगुलर इस बात की पुष्टि करनी है।
बिजली कंपनी का retired employee है मास्टर माइंड
बिजली कंपनी अधिकारी ने कहा कि पुलिस और हमारी टीम अब इस गिरोह के सरगना रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश कोरी की तलाश कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और ये कितनी जगह ये काम करता है ।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…