जबलपुर
आंध्र प्रदेश से जबलपुर आए एक युवक की कार से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कार से नौ किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। वह गांजा कहां से लाया था और किसे डिलेवर करने वाला था, इसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
कार चालक उतरा और भागने लगा
गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार पुलिस टीम ने मेडिकल के बड्डा दादा मैदान के पास खड़ी कार एमपी 20 जेड जी 9299 की घेराबंदी की, तो कार चालक उतरा और भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मूलत: आंध्र प्रदेश पश्चिम गोदावरी निवासी बुलराजू गगरा बताया।
नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला
पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें नौ किलो 200 ग्राम गांजा रखा मिला। पूछताछ में बुलराजू ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच से छह साल से शास्त्री नगर के त्रिपुरी वार्ड में रह रहा है और ठेकेदारी करता है। आरोपित से कार व गांजा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
खरसिया यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…
रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…
भोपाल पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…