भोपाल
तीन दिनों से रूकी बारिश के फिर से शुरू होने से अब एक बार फिर बड़े तालाब का पेट भरने लगा है। इसके चलते भदभदा डेम के गेट खुलने के लिये तैयार हो चुके हैं। भदभदा डेम के प्रभारी एई अजय सोलंकी के अनुसार बड़े तालाब का वाटर लेवल 1664.50 फीट दर्ज किया गया है। इसके 1666.00 तक पहुंचते ही गेट खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।
अपडेट हुआ भदभदा डेम
बारिश के मौसम में बड़े तालाब के वाटर लेवल को देखते हुए पहले ही भदभदा डेम के गेटों को पूरी तरह से चेक कर लिया गया है। इसका स्टाटर बदलवा दिया गया है और गेटों में ग्रीसिंग भी करवायी जा चुकी है। वैसे यहां के गेटो ंको आपरेट करने का सिस्टम अब इलेक्ट्रानिक हो गया जिसके चलते एक बटन के दबाते ही कंट्रोल एक्टिव हो जाता है।
कोलांस नदी डेढ़ फीट ऊपर
बड़े तालाब का पेट भरने वाले कोलांस नदी इस समय अपने स्तर से डेढ़ फीट ऊपर चल रही है। सीहोर में बारिश होने से लेवल जल्द बढ़ने की उम्मीद है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…