गौरेला पेंड्रा मरवाही : आपकी पूंजी आपका अधिकार : 14.05 लाख रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही : आपकी पूंजी आपका अधिकार : 14.05 लाख रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही

सरकार की विशेष पहल “आपकी पूंजी आपका अधिकार“ के तहत 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को सक्रिय करने के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में आयोजित शिविर में 14 लाख 05 हजार रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि वाले 11 खातों के फॉर्म एकत्रित किए गए। लीड बैंक एसबीआई शाखा पेंड्रारोड के मुख्य प्रबंधक श्री राघवेंद्र बघेल ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर में जिला अधिकारियों से सरकारी खातों को सुचारू रुप से और समय पर सक्रिय करने के लिए उन्हें सहयोग प्रदान करने कहा गया। शिविर में प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अमित बेक, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी श्री धर्मेंद्र सोनी, जनपद सीईओ गौरेला श्रीमती शुभा मिश्रा, जनपद सीईओ पेंड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा एवं एसबीआई बिलासपुर के सहायक महा प्रबंधक श्री अविनाश सोनी सहित सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

38 minutes ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

2 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

2 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

2 hours ago