नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिये सरल और सुविधाजनक तरीके से त्वरित नवीन बिजली कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में घर बैठे ही नवीन कनेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा विगत जुलाई 2023 से शुरू किये गये ऑनलाइन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से अब तक भोपाल शहर एवं भोपाल ग्रामीण वृत्त में एक लाख 21 हजार 619 नए कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में 6 लाख 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक दिये गए हैं। इनमें 10 किलोवॉट तक के अस्थायी कनेक्शन भी शामिल हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया है कि कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये कनेक्शन लेने के लिये उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home अथवा UPAY ऐप पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदक द्वारा विधिवत ऑनलाइन आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत बिजली कंपनी द्वारा सर्वे एवं अन्य औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर उपभोक्ता के परिसर में नया कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी

पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी

अशोकनगर  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिली…

23 minutes ago
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी …

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी …

मोहला : शिक्षण सत्र 2026.27 के लिए प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों…

26 minutes ago
मोहन यादव ने जमीन खरीद अनियमितता के आरोपों को किया खारिज, कहा- तथ्यहीन हैं आरोप

मोहन यादव ने जमीन खरीद अनियमितता के आरोपों को किया खारिज, कहा- तथ्यहीन हैं आरोप

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी ने उनके और…

29 minutes ago
CG : राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति …

CG : राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति …

- फार्मर आईडी और एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश- कलेक्टर ने ली राजस्व…

31 minutes ago
मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना : – जिले की 185 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थायी प्रतीक्षा सूची का सत्यापन संपन्न …

मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना : – जिले की 185 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थायी प्रतीक्षा सूची का सत्यापन संपन्न …

- आवास पात्रता सूची के सत्यापन में ग्रामीणों की अभूतपूर्व भागीदारी- पात्र आवासहीन परिवारों की…

44 minutes ago
CG : नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी …

CG : नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी …

रायपुर. : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत…

48 minutes ago