रबी सीजन में नरवाई नहीं जलाने से अच्छी फसल हुई

भोपाल
सीहोर जिले के ग्राम कोठरी के रहने किसान संतोष मंडलोई ने अपने खेत की नरवाई न जलाते हुए रोटरवेटर की सहायता से बचे हुए अवशेष को मिट्टी में ही मिला दिया। परिणाम में संतोष के खेतों में सोयाबीन की फसल में पिछले वर्षों के मुकाबले कई गुना अधिक फूल आए हैं। संतोष बताते हैं कि मैंने अपने खेत की नरवाई न जलाते हुए प्रति एकड़ 20 किलो यूरिया खाद डाला और नरवाई को ट्रेक्टर की मदद से रोटावेटर चलवाकर खेत में ही मिला दिया। इस वजह से सोयाबीन की फसल में फूल अधिक मात्रा में आ रहे हैं।

संतोष बताते हैं कि जब मैंने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सोचा तो मेरे मन में आया कि पहले जब कच्चे घरों की ओटलियां टूट जाती थी, तो उन्हें मिट्टी से दोबारा छापा जाता था। उस मिट्टी में गेहूं का भूसा मिलकर उसकी छपाई तथा लिपाई की जाती थी। उस ओटले में केंचुए की संख्या बहुत अधिक रहती थी। मेरे मन में आया कि खेतों में केंचुओं की संख्या बढ़ाने के लिए जमीन में गेहूं का भूसा मिलाना अच्छा रहेगा। इस कारण मैंने तय किया कि गेहूं के नरवाई को जलाने की बजाय उसे खेतों की मिट्टी में ही मिला दिया जाए और मैंने ऐसा ही किया। इस वर्ष मेरे खेत में फसलों को नुकसान भी नहीं हुआ है। संतोष को उम्मीद है कि इस बार सोयाबीन की फसल अच्छी होगी।

जिले के कृषि अधिकारियों ने भी खेत का निरीक्षण कर इस कार्य की सराहना की है। आसपास के किसानों ने भी अब इस तरह का कार्य करने का मन बना लिया है। सीहोर जिले में कृषि विकास एवं किसान-कल्याण विभाग द्वारा किसानों खेतों में नरवाई न जलाने की लगातार समझाइश दी जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

17 minutes ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

37 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

47 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago