लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: सितंबर में इस दिन आ सकता है बड़ा तोहफ़ा

भोपाल 

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपी की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत आने वाली महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जाती है।

ये राशि जल्द ही 1500 रुपये होने वाली है। सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया था कि दीवाली के दो दिन बाद यानी भाईदूज से लाडली बहनों को 1500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

कब आएगी 28वीं किस्त

लाड़ली बहनों को योजना की 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को जारी की गई थी। जिसके तहत 1.27 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जारी किए गए थे। जिसमें रक्षाबंधन का शगुन भी शामिल था। वहीं 28वीं किस्त के लिए इतंजार कर रही महिलाओं को बता दें कि हर महीने योजना की राशि 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है। इस बार भी इन्हीं तारीखों के बीच राशि जारी की जाएगी।

इस महीने से मिलेंगे 1500 रूपये

मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर भी सीएम के ऐलान का वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। इस बार दीपावली 18 अक्टूबर को है यानी की दो महीने बाद लाड़ली बहना योजना की किस्त में 250 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी।

भाई दूज से हर महीने मिलेंगे 1500
हालांकि अब वो दिन दूर नहीं है, जब खाते में हर महीने 1500 रुपये आना शुरू हो जाएंगे। अगले महीने सितंबर में आने वाली लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये मिलेंगे। हालांकि अक्टूबर यानी महज सिर्फ एक महीने के बाद से ही हर महीने खाते में 1500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि हर साल लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाएगा और साल 2028 तक लाभार्थियों के खाते में 3000 रुपये आने शुरू हो जाएंगे

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 जुलाई को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित…

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 जुलाई को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित…

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…

11 seconds ago
CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की…

4 minutes ago
राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…

6 minutes ago
राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…

9 minutes ago
राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार…

19 minutes ago