गुड न्यूज़ अब इंदौर के बाद ग्वालियर से मिल सकेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट

ग्वालियर

ग्वालियर। देश के दिल मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद ग्वालियर दूसरा ऐसा शहर होगा, जहां से इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरेंगी। ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से नया एयर टर्मिनल अगले माह तैयार होकर डिलीवर होने वाला है।

ग्‍वालियर में तैयारी आरंभ

यही कारण है कि पहले से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विमानन कंपनियां जैसे स्पाइस जेट, इंडिगो, एलायंस एयर के वरिष्ठ अधिकारियों को ग्वालियर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आफर दे दिए गए हैं।

रात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन

ग्वालियर से दोपहर में घरेलू विमान, जबकि रात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा। ग्वालियर से वर्तमान में जिन देशों के लिए हवाई सेवा संचालित हो सकती हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के नाम संभावित हैं।

पहले यह लक्ष्‍य

ग्वालियर से उन शहरों के लिए उड़ान पहले संभावित होंगी, जहां कामकाज और नौकरी के सिलसिले में सबसे ज्यादा लोग होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस नए टर्मिनल का काम 15 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है, इसलिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ानों के लिए तैयारी की जा रही है।

नया एयर टर्मिनल

बता दें कि प्रदेश में ग्वालियर एयरपोर्ट का भव्य स्वरूप नए एयर टर्मिनल के रूप में सामने आने वाला है। 500 करोड़ रुपये की लागत से देश में सबसे तेजी से तैयार होने वाला यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी तैयार होगा। ग्वालियर एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें संचालित हो चुकी हैं, लेकिन बीच-बीच में यात्रियों की कमी के चलते विमानों का संचालन रुक जाता है। वर्तमान में पांच शहरों के लिए ग्वालियर से घरेलू उड़ानें हैं।

प्रदेश का दूसरा शहर होगा ग्वालियर

प्रदेश में ग्वालियर अब दूसरा शहर होगा जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। ग्वालियर का नया टर्मिनल प्रदेश में सबसे भव्य और बड़ा होने का दावा किया गया है। प्रदेश में इंदौर शहर सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वाला एयरपोर्ट है। वर्तमान में यह संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से जुड़ा हुआ है। दुबई के लिए भी यहां से विमान सेवा चलाई जा चुकी है। अब ग्वालियर को भी अरब देशों से पहले जोड़ा जा सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

2 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

4 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

5 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

5 hours ago