आयुष राज्य मंत्री कावरे ने वित्त विभाग के अधिकारियों से की चर्चा
भोपाल
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे ने बालाघाट जिले में शासकीय आयुष महाविद्यालय जल्द शुरू करने के निर्देश दिये है। राज्य मंत्री कावरे सोमवार को मंत्रालय में वित्त और आयुष के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री ने कावरे ने कहा कि जनजातीय बहुल बालाघाट जिला आयुष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की बेहद आवश्यकता है। बैठक में प्रदेश के शासकीय आयुष महाविद्यालयों के शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने, नवीन 500 आयुष डिस्पेंसरी स्वीकृत किये जाने और संभाग एवं जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारियों को शासकीय वाहन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, वित्त सचिव अजीत कुमार और आयुष आयुक्त श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…