स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा की उत्कृष्टता के लिये सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा को उन्नत स्तर पर पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। हमीदिया अस्पताल, भोपाल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब मशीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

डीन जीएमसी भोपाल प्रो. डॉ. कविता सिंह ने बताया कि जीएमसी भोपाल हमीदिया अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। विभागाध्यक्ष हृदयरोग विभाग डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि यह मशीन हृदय रोग उपचार में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगी और जटिल हृदय रोगों के इंटरवेंशनल उपचार को सरल बनाएगी। इसके साथ ही मेडिकल छात्रों, पीजी विद्यार्थियों और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (डीएम) करने वाले छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके कौशल में व्यापक सुधार होगा। उन्नत उपकरणों और आधुनिक मशीनों के माध्यम से टेस्टिंग, ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

3 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

4 hours ago