राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई

राष्ट्र हित की सर्वोच्चता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे -राज्यपाल

भोपाल

 राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नववर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये।   

 राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्‍म-निर्भर मध्‍यप्रदेश बनाने के लिए प्रदेशवासियों को आगे आना होगा| समृद्ध मध्‍यप्रदेश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना होगा| राष्ट्र हित की सर्वोच्चता के साथ अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा|राज्यपाल पटेल ने  नागरिकों से अपील की है कि नूतन वर्ष में जीवन के प्रत्‍येक क्षण को प्रदेश के विकास और वंचितों के कल्‍याण के लिए अर्पित करने का संकल्प ले।  

मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी प्रदेशवासी बनें भागीदार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी नव वर्ष की बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नव वर्ष 2024 की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नव वर्ष में सभी के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी प्रदेशवासी अपना अमूल्य सहयोग देकर भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा प्रण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। हम सभी एकजुट होकर प्राण-प्रण से इस संकल्प की पूर्ति में जुट जाएं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ष 2024 के मध्य प्रदेश शासन के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा की।

शासकीय कैलेंडर की विशेषताएं

वर्ष 2024 के म.प्र. शासन के कैलेंडर में 12 महीनों के चित्र अलग-अलग विशेषताएं दिखाने का कार्य करते हैं। कैलेंडर में देश और प्रदेश की विविध छवियों को छायाचित्रों द्वारा चित्रित किया गया है। इनमें प्रथम पृष्ठ में राम मंदिर अयोध्या दर्शाया गया है। विभिन्न महीनों में संत रविदास स्मारक सागर, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नव संवत्सर गुड़ी पड़वा, महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही भव्य महाकाल लोक, मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना राजगढ़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रदेश के शिक्षा स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए सीएम राइज विद्यालय की छवियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही कैलेंडर में बेटियों के संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, समाज को स्वस्थ बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना, सामान्य जन के आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़ा विवरण शामिल किया गया है। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय चंद्रशेखर वालिंबे उपस्थित थे।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

10 seconds ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

4 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

8 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

14 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

16 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

21 minutes ago