राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत बिगड़ी, एम्स भोपाल में भर्ती

भोपाल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार शाम को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने के बाद उन्हें सोमवार शाम 7 बजे तुरंत एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।  डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली।  एम्स में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।   

 एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Mangubhai C. Patel ) को तेज बुखार के चलते आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को उन्हें अचानक तेज बुखार (mp governor mangu bhai patel health updates) आ गया था, इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल फीवर की शिकायत के बाद एडमिट किया गया है। एम्स में राज्यपाल के भर्ती होने के कारण अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मंगूभाई पटेल को अगस्त 2022 में भी बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय भी डाक्टरों ने वायरल बताया था। उन्हें कुछ समय के लिए आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

25 minutes ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

30 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

30 minutes ago
BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

इंदौर  इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…

44 minutes ago
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…

1 hour ago
CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

2 hours ago