राज्यपाल खादी इंडिया के शोरूम पहुँचे
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल खादी महोत्सव में शामिल होने आज जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुँचे। खादी इंडिया भोपाल की खादी लांउज में प्रदर्शित खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने लाउंज में खादी के उत्पादों की खरीदारी की।
राज्यपाल पटेल का शोरूम पहुँचने पर खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूत की माला पहनायी। राज्यपाल ने चरखा और करघा चलाया। राज्यपाल को चरखे की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक खादी महोत्सव आयोजित किया गया है। महोत्व का आयोजन खादी और ग्राम उद्योग आयोग, केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…