राज्यपाल मानपुर जनपद पंचायत के करौंदी और डोडका पंचायत में शिरकत करेंगे, हितग्राहियों के घर भी जाएंगे

 उमरिया

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू छगन भाई पटेल आज 23 अगस्त को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। वे उमरिया जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करेंगे और मंचीय आयोजन को संबोधित करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महामहिम राज्यपाल उमरिया हवाई पट्टी में सरकारी विमान से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर के ग्राम करौंदी टोला ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां वे ग्राम डोडका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राज्यपाल ग्राम डोडका में जनमन आवास योजना के हितग्राहियों के घर जाकर योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानेंगे और ग्राम पंचायत अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। महामहिम राज्यपाल ग्राम डोडका में गौशाला का भी निरीक्षण करेंगे और जिला प्रशासन द्वारा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन जिला की टीम के साथ करौंदी पंचायत एवं डोड़का पंचायत पहुंचे तथा गौशाला का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय के ग्राम डोडका तक प्रस्तावित आयोजनों का भी बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, एसपी निवेदिता नायडू, जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एसडीएम कमलेश नीरज, तहसीलदार कन्हैया दास पनिका, जनपद सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी, मानपुर टीआई मुकेश मर्सकोले समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

15 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

15 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

15 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

15 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

16 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

16 hours ago