खजुराहो में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

खजराहो

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर अग्रवाल समाज खजुराहो तथा राजनगर द्वारा बाईपास मार्ग स्थित कृष्णा जंगल रिसोर्ट परिसर में दिनांक 15 अक्टूबर को सुबह कार्यक्रम स्थल पर हवन पूजन होने के पश्चात दोपहर 3 बजे से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर बस स्टेंड,अम्बेडकर तिराहा,पुलिस थाना,सनसेट व्यू,पश्चिमी मंदिर समूह तिराहा,गोल मार्केट,राधारानी मार्केट,पुरानी बस्ती चौराहा,गांधी चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जंगल रिसोर्ट में सम्पन्न हुई.

 शोभायात्रा का नगर में जगह जगह भब्य स्वागत हुआ और महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की बग्गी पर शाही सवारी तथा कुलदेवी माता महालक्ष्मी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन तथा देवी महालक्ष्मी के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं बच्चे और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा में डी.जे.की धुनों पर युवा थिरकते चल रहे थे शोभायात्रा का पश्चिमी मंदिर समूह तिराहे पर मतंगेश्वर दुर्गोत्सव समिति ने स्वागत किया,इस मौके पर महारानी कविता सिंह ने लक्ष्मी माता तथा महाराजा अग्रसेन जी की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया,क्षेत्रीय विधायक नातीराजा ने माता लक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन की झांकी को प्रणाम करते हुए अग्रवाल समाज के सभी लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी,शोभायात्रा का समापन पुनःजंगल रिसोर्ट परिसर में हुआ,इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष-श्रीमन नारायण अग्रवाल,पत्रकार-आनंद अग्रवाल,सचिव-राजेन्द्र अग्रवाल,अमरीष अग्रवाल,जवाहर अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमेन्द्र अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल,रजत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सहित समाज के सभी लोग शामिल रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

7 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

8 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago