मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे का ग्रीन सिंग्नल, मिलेगी ट्रेनों को रफ्तार

भोपाल
रेलवे अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रैक पर आटोमैटिक सिग्नल लगा रहा है। आटोमैटिक सिग्नल के लग जाने से पटरियों पर ट्रेनों की संख्या के साथ ही रफ्तार भी बढ़ जाएगी। वर्तमान में 15 किमी की दूरी के बीच एक ट्रेन चलती है, लेकिन अब इतनी दूरी के बीच चार-पांच ट्रेनें एक साथ चल सकेंगी। ट्रेनों को आउटर पर खड़ी करने की समस्या भी दूर हो जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा। यदि किसी कारण सिग्नल में खराबी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को इसकी सूचना भी तत्काल मिलेगी।

बीना-खंडवा के बीच आटो सिग्नल लगाने की प्लानिंग
वर्तमान में बीना-खंडवा खंड में आटोमैटिक सिग्नल लगाने की प्लानिंग है। इससे भोपाल से बीना और खंडवा की ओर जाने वाली ट्रेनों को फायदा होगा। भोपाल-इटारसी के दो खंड अब्दुल्लागंज-बरखेड़ा और बुधनी-इटारसी के बीच आटो सिग्नल लग गए हैं। अब्दुल्लागंज-बरखेड़ा के बीच नौ सिग्लन और बुधनी-इटारसी के बीच 17 आटोमैटिक सिग्नल लगाए गए हैं, जिससे एक ट्रैक पर चार से पांच ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

ट्रेनों की संख्या बढ़ने से लग रहा नया सिस्टम
वर्तमान में भोपाल-इटारसी ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सबसे ज्यादा हो रहा है। इस रूट पर भोपाल, रानी कमलापति मुख्य स्टेशन हैं। यहां से उप्र, बिहार, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली समेत चारों दिशाओं के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके साथ ही इस ट्रैक पर वंदे भारत, राजधानी जैसी ट्रेनें भी चल रही हैं। ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से ही नया सिस्टम लगाया जा रहा है।

नवल अग्रवाल, एसीएम एवं पीआरओ, भोपाल मंडल ने बताया प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के रवाना होने के बाद दूसरी ट्रेन को चलाया जाता है। इस बीच करीब 15 मिनट का अंतर आता है, लेकिन आटोमैटिक सिग्नल लग जाने के बाद यह समय घटकर सात से आठ मिनट हो जाएगा। अब एक सिग्नल के पार करते ही दूसरी ट्रेन को पीछे से रवाना किया जाएगा। इससे ट्रेनों के लेट होने के मामले भी कम होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

11 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

12 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

13 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

13 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

13 hours ago