CM शिवराज के राज में विकास दर 16 %, बढ़ी आये, जीरो प्रतिशत पर मिल रहे लोन – अनुराग ठाकुर

सिवनी/भोपाल

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा की ताकत और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया तेजी से जुटे हुए हैं। इधर आज महाकौलश क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हो रहे हैं। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत भी आज इंदौर संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। सिंधिया आज उज्जैन संभाग की यात्रा में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीस साल पहले यह प्रदेश देश में बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था, विकास दर एक प्रतिशत भी नहीं थी। सड़कें टूटी हुई थीं। कृषि नाम मात्र की ही थी। इसके बाद जनता ने एक सही निर्णय लिया और भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाई। भाजपा प्रदेश के हर नागरिक के विश्वास पर खरी उतरी। आज प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत है। बड़े-बड़े उद्योग प्रदेश में आ रहे हैं। किसानों को पहले इस प्रदेश में 15 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन मिलता था, अब जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जाता है। प्रदेश की आय बढ़ गई है। विकास दर बढ़ गई है।

यह बात उन्होंने सोमवार को सिवनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने कहा कि जो इस वक्त 18 से 25 साल के युवा हैं, उन्होंने लालटेन की रोशन में पढ़ाई नहीं की होगी। उन्हें टूटी सड़कें नहीं देखी, लेकिन यह प्रदेश की हकीकत रही है। यहां पर कभी किसी मुख्यमंत्री ने बहनों को कोई भेंट नहीं दी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां की महिलाओं को 1250 रुपए देते हैं। परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वालों को लैपटॉप मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को तो अमल में तेजी से लाया और अपनी भी योजनाएं बनाई। यहां पर इसलिए तेजी से विकास हो रहा है।

सिंधिया मालवा क्षेत्र की यात्रा में हुए शामिल
ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा से निकल कर सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया मालवा क्षेत्र की यात्रा क्रमांक  4 में शामिल हुए। यह यात्रा पाटपाला घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। उसके बाद यात्रा ताजपुर फंटा, कायथा, लक्ष्मीपुरा, सुमराखेड़ा, तराना स्टेशन, बघेरा फंटा, तराना बायपास, इटावा होते हुए आगर-मालवा में प्रवेश करेगी। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया शामिल रहेंगे।

मिश्रा आज दतिया में हुए शामिल
ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा क्रमांक पांच सोमवार को दतिया के भाण्डेर से प्रारंभ हुई। दतिया गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खासे प्रभाव वाला क्षेत्र हैं। इस यात्रा में वे पूरे समय साथ चले।  यात्रा इमलिया, दतिया, वीरपुर, इंदरगढ़, उचाढ़, भदौना, गोराघाट, चांदपुर होते हुए डबरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago